आइफा के बेस्ट सीरीज श्रेणी के लिए कई दिग्गजाें की वेबसीरीज  नामित

News Saga Desk

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) ने बेस्ट सीरीज कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है। इस सूची में कई दमदार वेब सीरीज शामिल हैं, जिनमें अनुभव सिन्हा की ‘आईसी 814 : द कंधार हाईजैक’ और संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ शामिल हैं।

‘आईसी 814 : द कंधार हाईजैक’ एक रोमांचक छह-एपिसोड वाली सीरीज है, जो 1999 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 के हाईजैक की सच्ची घटना पर आधारित है। वहीं, संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ ने रिलीज़ के बाद दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। इस नॉमिनेशन सूची में टीवीएफ की पंचायत भी शामिल हैं, जो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के गांव के सचिव बनने की कहानी को हास्य और भावनात्मक पहलुओं के साथ प्रस्तुत करती है। इस शो को ग्रामीण भारत के यथार्थवादी चित्रण और दिल छू लेने वाले किरदारों के लिए खूब सराहा गया है।

इस कैटेगरी के लिए अन्य प्रमुख नॉमिनेशन में मुंबई डायरीज़ (सीजन 2) भी शामिल है, जो एक व्यस्त महानगरीय अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स की ज़िंदगी को बेहद प्रभावशाली तरीके से दर्शाती है। इसके अलावा ‘गन्स एंड गुलाब्स 90’ के दशक में सेट एक अनोखी क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस और हास्य का बेहतरीन मिश्रण वाली सीरीज भी शामिल है।

आईफा अवॉर्ड्स का 25वां संस्करण 7 मार्च से 9 मार्च 2025 तक जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया जाएगा, जहां इन विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More