विभिन्न विभागों के लिए 6,341 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

News Saga Desk

पटना : बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कनीय अभियंता (असैनिक/ यांत्रिक/ विद्युत) के पद पर नियुक्ति के लिए चयनित कुल 6,341 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार फरवरी मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

बिहार सरकार के विभागों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह 4 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से बापू सभागार, पटना में आयोजित किया जाएगा।

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कनीय अभियंता (असैनिक/ यांत्रिक/ विद्युत) के 6,341 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या. 01/2019 के अंतर्गत किया गया है।

इनमें से जल संसाधन विभाग को आवंटित 2,338 अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग एवं सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 14 से 19 जनवरी 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा अनुपस्थित अभ्यर्थियों की भी काउंसेलिंग एवं सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 24 जनवरी 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कर ली गई है।

काउंसेलिंग में शामिल पदाधिकारियों से विभाग को सकारात्मक रिस्पांस प्राप्त हुआ। काउंसेलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया।

इसी तर्ज पर राज्य सरकार के अन्य विभागों में भी जनवरी के मध्य में काउंसेलिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में कई अन्य वरिष्ठ नेता और संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Read More News

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

Read More