बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘देवा’ का संघर्ष जारी 

News Saga Desk

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म की कमाई धीमी रही और 5 दिनों में भी यह 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘देवा’ ने 5.5 करोड़ रुपये के साथ पहले दिन की शुरुआत की, वहीं दूसरे दिन यह फिल्म 6.4 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। चौथे दिन इसने 2.75 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन वीकेंड पर कलेक्शन में सुधार हुआ। फिल्म को आने वाले दिनों में अच्छी कमाई की उम्मीद है।

मलयालम फिल्ममेकर रॉशन एंड्रूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More