खाली पेट रोज एक कली लहसुन चबाने से मिलेंगे 6 चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ

News Saga Desk  

क्या आप जानते हैं अगर आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाना शुरू कर देंगे तो क्या होगा? आपको बता दें कि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

इसलिए लहसुन को आयुर्वेद में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली चबाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाता है

लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण रखता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार और इन्फेक्शन से बचाव होता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

लहसुन डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिल करके खाने को पचाने में मदद करता है। यह पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। सुबह खाली पेट लहसुन चबाने से आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

लहसुन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह आर्टरीज में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक

लहसुन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड लिवर को डिटॉक्सीफाई करते हैं, जिससे शरीर की सफाई होती है और त्वचा भी साफ व चमकदार बनती है।

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार

लहसुन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। यह इंसुलिन बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। नियमित रूप से खाली पेट लहसुन खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

वजन घटाने में मददगार

लहसुन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्न करने में सहायक होता है। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।

कैसे खाएं लहसुन?

  • सुबह उठकर खाली पेट एक लहसुन की कली चबाएं।
  • अगर तीखा स्वाद अच्छा न लगे, तो इसे शहद के साथ या पानी के साथ भी खा सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से पेट में जलन हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं और किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को डॉक्टर से पूछकर ही लहसुन खाना चाहिए।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More