जल यात्रा के साथ दो दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के साथ 24 घंटा हरी कीर्तन शुरू..

News Saga Desk

भक्तिमय वातावरण से गुंजा खोदोवेली..

बाघमारा : खोदोवेली बहालडीह मे आयोजित दो दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं 24घंटा हरी कीर्तन का शुभारंभ मंगलवार को जलयात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा में ढोल- नगाड़े की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया. आयोजित जल यात्रा में शामिल धनबाद सांसद ढुल्लु महतो के साथ खोदोवेली स्थित हनुमान मंदिर यज्ञशाला से 51 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर मुराइडीह स्थित खोदो नदी तट पर पहुंचे.

जहां बनारस और बिहार से आये यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान सुधीर सिंह, नीतू सिंह और 51 कन्याओ ने भी यज्ञचार्य के साथ साथ मन्त्र उच्चारण कर कलश में जलभरण कराया गया.तत्पश्चात धार्मिक उद्घोष के साथ जल लेकर पुनः खोदोवेली हनुमंत मंदिर यज्ञ मंडप पहुंचे. इस दौरान धनबाद सांसद ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकर धार्मिक आयोजन से क्षेत्र के लोगो में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. सभी को धर्म के प्रति जागरूक होनी चाहिए. उन्होने क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि एवं सुखमय जीवन की कामनाये की.


जलयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिये यज्ञ समिति का स्वागत के साथ साथ पानी व शर्बत की व्यवस्था की गई थी. मंगलवार को 24घंटा हरी कीर्तन के साथ अनुभवी कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत तथा आगामी 15 अक्टूवर बुधवार को पूर्णाहुति के साथ महा भंडारा का आयोजन किया जायेगा है. मौके पर उदय चौहान, सुदामा चौहान, सूरज सिंह, अशोक ठाकुर, महेन्द्र चौहान, नारायण चौहान, सुहाना कुमारी, भारती कुमारी, अंचल कुमारी, कुहू कुमार, आकाश कुमार, प्रेम कुमार, शोलू कुमार एवं सभी भक्तगण शामिल हुए.

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More