एशियाई खेल 2026 में नीरू ढांडा ने ट्रैप शूटिंग में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले आशीमा और मनीषा के साथ टीम सिल्वर जीतकर नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।
News Saga Desk
आइची-नागोया। एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला निशानेबाज नीरू ढांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दोहरी खुशी दी है। उन्होंने महिला ट्रैप शूटिंग के टीम इवेंट में आशीमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ सिल्वर मेडल जीतने के कुछ ही घंटों बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। नीरू ने फाइनल में शानदार निशानेबाजी करते हुए 28 अंक हासिल किए और एशियाई खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उनके इस प्रदर्शन से भारतीय शूटिंग टीम की उपलब्धियों में दो और पदक जुड़ गए। इन पदकों के साथ एशियाई खेलों में भारत के शूटिंग पदकों की कुल संख्या 14 हो गई है।
एशियाई खेल 2026 में नीरू ढांडा का शानदार प्रदर्शन
एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला ट्रैप निशानेबाजों ने 29 सितंबर को शानदार प्रदर्शन किया। नीरू ढांडा ने पहले टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाने में अहम योगदान दिया। इसके बाद व्यक्तिगत फाइनल में अपनी बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।
नीरू ने क्वालिफिकेशन राउंड में 125 में से 118 अंक हासिल किए थे। उनका यह स्कोर व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहा और उन्होंने एशियाई खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। क्वालिफिकेशन में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने फाइनल में भी अपना आत्मविश्वास बनाए रखा और स्वर्ण पदक हासिल किया।
आशीमा और मनीषा के साथ भारत ने जीता सिल्वर मेडल
महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत की ओर से नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर ने हिस्सा लिया। टीम का अंतिम परिणाम तीनों खिलाड़ियों के क्वालिफिकेशन स्कोर के कुल योग के आधार पर तय हुआ।

नीरू ने 125 में से 118 अंक हासिल किए, जबकि आशीमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक बनाए। इस तरह भारतीय टीम का कुल स्कोर 328 रहा। इसके साथ ही भारत ने रजत पदक अपने नाम किया।
चीन की टीम ने 346 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कुवैत की टीम 325 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और उसे कांस्य पदक मिला। भारत ने कुवैत से तीन अंक अधिक हासिल कर सिल्वर मेडल सुनिश्चित किया। हालांकि, आशीमा और मनीषा अपने व्यक्तिगत स्कोर के आधार पर फाइनल में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन टीम के पदक में दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसे भी देखे- दिल्ली में Shilpi Neha Tirkey ने उठाई Jharkhand किसानों की आवाज, Farmer ID पर बड़ी मांग
व्यक्तिगत फाइनल में नीरू ने शानदार वापसी कर जीता गोल्ड
व्यक्तिगत फाइनल में नीरू ढांडा ने क्वालिफिकेशन के अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। उन्होंने पहली सीरीज में सभी निशाने सही लगाकर बढ़त हासिल की। हालांकि, दूसरी सीरीज के चौथे शॉट पर चूकने के कारण वह तीसरे स्थान पर खिसक गईं। उस समय कतर की रे बासिल और कुवैत की हजर अब्दुलमलिक तथा चीन की झू जिंग्यु से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही थी।
इसके बाद नीरू ने शानदार वापसी की और अगली सीरीज में सभी निशाने सही लगाकर फिर से बढ़त हासिल कर ली। दूसरी ओर, रे बासिल, सन युनोंग और हजर अब्दुलमलिक ने दो-दो निशाने चूक दिए। इसके चलते बासिल चौथे स्थान पर रहकर मुकाबले से बाहर हो गईं।
अगली सीरीज में नीरू ने पांच में से चार निशाने सही लगाए और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। वहीं, अब्दुलमलिक और युनोंग 21 अंकों के साथ बराबरी पर पहुंच गए। इसके बाद मुकाबले में अब्दुलमलिक को कांस्य पदक मिला, जबकि युनोंग पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।
No Comment! Be the first one.