चार दिन बाद मिली राहत: दशम फॉल में बहे युवक का शव ड्रोन की मदद से बरामद

रांची। दशम फॉल में रविवार को हादसे का शिकार हुए युवक का शव आखिरकार चार दिन बाद बरामद कर लिया गया। प्रशासन और रेस्क्यू टीम की लगातार कोशिशों के बाद मंगलवार देर शाम ड्रोन कैमरे की मदद से शव को ढूंढ निकाला गया।

मृतक की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के मधुबनी जिले का निवासी था। वह बेंगलुरु की एक कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर के रूप में कार्यरत था और कंपनी के प्रोजेक्ट के तहत रांची के रवि स्टील में काम कर रहा था।

घटना वाले दिन, रविवार को रोशन अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने दशम फॉल गया था। नहाने के दौरान वह करीब एक किलोमीटर ऊपर जंगल की ओर चला गया, जहां उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

हादसे के बाद बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश, थाना प्रभारी प्रशांत गौरव और सीओ हंस हेम्ब्रम के नेतृत्व में लगातार सर्च अभियान चलाया गया। तेज धारा और गहरी घाटी के कारण राहतकर्मियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन चौथे दिन ड्रोन कैमरे की मदद से शव बरामद कर लिया गया।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More