खरना आज : व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास

राज्यपाल संतोश गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ महापर्व पर दिया संदेश

News Saga Desk

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना (लोहंडा) रविवार को पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को सूर्यास्त के बाद खरना का प्रसाद तैयार किया जाता है। गुड़, दूध और चावल से बनी खीर, रोटी और केला का प्रसाद तैयार कर व्रतिया सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण करेगे । इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो जायेगा, जो अगले दिन अस्ताचलगामी और फिर उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होगा।
घरों और घाटों पर विशेष साफ-सफाई की गई थी। शहर से लेकर गांवों तक छठी मइया के गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाएं पीले और नारंगी वस्त्र धारण कर विधिवत पूजा-अर्चना में लीन रहीं। खरना के प्रसाद को ग्रहण करने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।
रांची, पटना, भागलपुर, गया, धनबाद, बोकारो सहित कई जिलों में प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। घाटों पर सुरक्षा बलों की तैनाती, साफ-सफाई, रोशनी और जल स्तर पर निगरानी की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
छठ व्रत को सूर्य उपासना का सबसे कठिन और पवित्र पर्व माना जाता है। यह पर्व लोक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और परिवारिक एकता का प्रतीक है। खरना के साथ ही छठ की मुख्य तैयारियां पूरी हो जाती हैं। सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार की सुबह उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर यह पर्व संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश : खरना पूजा लोक आस्था और आत्मसंयम का प्रतीक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोक आस्था, आत्मसंयम, समर्पण और शुद्धता का अद्भुत प्रतीक है, जो हमें प्रकृति, जल, सूर्य, परिवार और समाज के प्रति कृतज्ञता सिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ व्रतियों की तपस्या और संकल्प पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने सभी व्रतियों और परिवारजनों के आत्मबल को नमन करते हुए छठी मइया और भगवान भास्कर से सबके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल संतोश गंगवार का संदेश : खरना पर्व पर सुख, शांति और समृद्धि की कामना

राज्यपाल संतोश गंगवार ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान खरना की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, आत्मसंयम और पर्यावरण के प्रति श्रद्धा का पर्व है, जो समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है। राज्यपाल ने मंगलकामना करते हुए कहा कि छठी मैया और भगवान भास्कर की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैले तथा सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More