नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, 4 अरोपी गिरफ्तार 

News Saga Desk

पश्चिमी सिंहभूम : जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मुण्डूई मैदान में बांदना पूजा के अवसर पर लगे मेले से शुक्रवार देर रात घर लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पाँच युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना देर रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुण्डूई गांव के बीडीओ सरदार, जकराज सरदार, छोटराय सरदार और कांदरकोड़ा गांव का रवि सरदार शामिल हैं। पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने भाई के साथ मुण्डूई गांव में झूमर मेला देखने आई थी। मेले से लौटते समय रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। किसी तरह बच्ची घर पहुँची और परिजनों को पूरी बात बताई। शनिवार को परिजनों की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य सुभाष लागुरी ने इसकी जानकारी जगन्नाथपुर अंचलाधिकारी मनोज मिश्रा और थाना प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा।





Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More