श्री राधा-कृष्ण मंदिर में खरना पर 101 किलो खीर का भोग, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

NEWS SAGA DESK
रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार को 235वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। छठ महापर्व के खरना पूजा अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से 101 किलो दूध से बने खीर का भोग लगाया गया।
मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने दोपहर 12 बजे विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधा-कृष्ण का दिव्य श्रृंगार किया और खीर महाप्रसाद का भोग अर्पित किया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। भोग के उपरांत भजन-संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें ट्रस्ट के भजन गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। पूरे वातावरण में राधे-कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।

अंत में सामूहिक महाआरती संपन्न हुई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज लगभग चार हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सूर्य ऊर्जा के प्रति कृतज्ञता का भी प्रतीक है। यह पर्व श्रद्धा, शुद्धता और समर्पण की भावना को दर्शाता है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, निर्मल जालान, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, ज्ञान शर्मा, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, बिजय अग्रवाल, मनीष सोनी, मुरली प्रसाद, हरीश कुमार, परमेश्वर साहू, बसंत वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More