शराब घोटाला केस: एसीबी ने IAS मनोज कुमार से चार घंटे तक की पूछताछ

News Saga Desk

शराब घोटाला मामले में कार्रवाई तेज करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को तत्कालीन उत्पाद सचिव और वर्तमान समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, यह पूछताछ करीब चार घंटे तक चली। एसीबी ने कुछ दिन पहले ही मनोज कुमार को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। नोटिस के बाद वे बुधवार को एसीबी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे कई बिंदुओं पर विस्तृत सवाल-जवाब किए गए। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पूछताछ में मनोज कुमार कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एसीबी ने उन्हें गुरुवार को दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया है। इसी मामले में तत्कालीन उत्पाद सचिव मुकेश कुमार को भी गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें पहले ही नोटिस भेजा जा चुका था। वहीं, एसीबी अधिकारियों ने फिलहाल यह जानकारी साझा नहीं की है कि पूछताछ के दौरान मनोज कुमार ने किन सवालों के जवाब दिए और किन पर चुप्पी साधी। जांच एजेंसी गुरुवार को दोनों अधिकारियों से विस्तृत पूछताछ करने की तैयारी में है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More