कतरास में जमीन धंसने से घर में दरारें, लोगों में दहशत; बीसीसीएल अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जांच की मांग तेज

News Saga Desk

बाघमारा | बीसीसीएल एरिया 3 अंतर्गत कतरास छताबाद स्थित अटल क्लीनिक के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक घर में अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन और दीवारों में दरार आ गई। इस अप्रत्याशित घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घर के अंदर मौजूद लोगों को किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है, लेकिन भय के कारण सभी लोग घर से बाहर निकल आए। आस-पास के अन्य घरों में भी लोग भय के कारण सतर्क हैं।

भुक्तभोगी मेवा लाल चौधरी ने बताया कि फोन पर मेरी बहू ने बताया कि घर में तेज आवाज हुई और दीवारों में दरार पड़ गई। जब मैं घर पहुंचा तो देखा कि दीवारों में गहरी दरारें हैं। सौभाग्य से किसी को चोट नहीं लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर बीसीसीएल एरिया 3 से सेफ्टी मैनेजर अन्य अधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित परिवार ने सुरक्षित स्थान पर शिफ्टिंग की मांग की है, जिस पर प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीसीसीएल द्वारा कार्य कर छोड़े हुए मुहानों के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है। बीसीसीएल को मुहानों में बालू की भराई करवानी चाहिए। इसलिए संबंधित विभाग को इसकी गहराई से जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। बीसीसीएल प्रबंधन केवल घटनास्थल का निरिक्षण कर अपना पल्ला झाड़ते हुए खिसक कर निकल गए। बचाव कार्य खबर लिखे जाने समय तक शुरूआत नही की गई है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More