पाकुड़: पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका, छह पर केस दर्ज

News Saga Desk

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने पत्थर व्यवसायी मगबूल शेख उर्फ शेखू (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, रात में मगबूल शेख अपने घर के पास स्थित एक चाय दुकान पर चाय पीने गए थे। बारिश शुरू हो जाने से वे वहीं रुक गए। देर रात जब बारिश थमी और वे घर लौटने लगे, तभी पहले से घात लगाए छह लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक हमलावर ने उनकी पीठ में गोली मार दी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े।

गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल मगबूल शेख को परिजन और ग्रामीणों की मदद से सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मगबूल शेख शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव में पत्थर कारोबार के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है।
घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक के पुत्र जमाल शेख ने गांव के ही दानारुल शेख, उसके पुत्र लालून शेख और चार अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वर्ष 2023 में दानारुल शेख से उनके पिता का विवाद हुआ था, और उसी रंजिश में यह हत्या की गई। जमाल ने यह भी बताया कि लालून शेख ने ही गोली चलाई, जो उनके पिता की पीठ में लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। फिलहाल लखनपुर गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More