पुलिस के हत्थे चढ़ा विश्वजीत उर्फ विशु चक्रवर्ती – देसी पिस्टल-दो जिंदा गोली बरामद

News Saga Desk

बाघमारा | बाघमारा थाना क्षेत्र के बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समीप अगस्त माह में मंदरा के मुखिया पति शंकर बेलदार को गोली मारने से जुड़े मामले के नामजद आरोपी विश्वजीत चक्रवर्ती उर्फ विशु (तेलोटांड़) को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.

सिजुआ स्थित बाघमारा पुलिस अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ पीके सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसडीपीओ ने कहा कि आरोपित विश्वजीत ने फायरिंग करने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल (7.65 एमएम बोर) एवं 02 जिन्दा गोली को बरामद किया गया.

विश्वजीत के खिलाफ दर्ज मामले

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित विश्वजीत के खिलाफ बाघमारा थाना में कई मामले दर्ज है.

छापामारी दल में मुकेश चौधरी, पुलिस निरीक्षक, कतरास अंचल, अजीत कुमार थाना प्रभारी बाघमारा थाना, साधन कुमार थाना प्रभारी बरोरा थाना, राहुल कुमार झा थाना प्रभारी हरिहरपुर थाना। संतन कुमार, सुदर्शन राम, बिट्टू कुमार शामिल थे.।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More