NEWS SAGA DESK
झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है और अब गुलाबी ठंड महसूस की जाने लगी है। शाम ढलते ही कंपकंपाती हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। दिन में खिली धूप राहत दे रही है, लेकिन शाम होते ही बाजार-घरों में स्वेटर और जैकेट पहनने की जरूरत पड़ने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 8 नवंबर तक बनी रहने के आसार हैं, जबकि 9 नवंबर से ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
उत्तरी हवा ने बढ़ाई ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अब उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने लगा है, जो सर्दियों की शुरुआत का संकेत है। आने वाले दिनों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, वहीं दिन में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।
लातेहार सबसे ठंडा जिला
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। सरायकेला में 32.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लातेहार सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।
No Comment! Be the first one.