कोडरमा में फूड पॉइज़निंग का मामला, एक परिवार के 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती

NEWS SAGA DESK

कोडरमा। जिले में फूड पॉइजनिंग का एक मामला मंगलवार को सामने आया है। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बेहराडीह गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए हैं। एक परिवार के मां सहित बच्चे दस्त की शिकायत से पीड़ित हो गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए फूड पॉइजनिंग की शिकार उक्त परिवार की पीड़िता 18 वर्षीया रीना कुमारी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने चावल और लिट्टी का सेवन किया था। खाना खाने के तुरंत बाद सभी सदस्यों की धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद पहले तो उनलोगों द्वारा घरेलू उपचार किया गया। लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने पर वे लोग स्थानीय चिकित्सक के पास गए। जहां चिकित्सकों द्वारा दिए गए दवाइयों का सेवन करने के पश्चात भी तबियत में जब सुधार नहीं हुआ और उनकी हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा सबों को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। बीमार पड़े लोगों की पहचान कंचन देवी (40), उनकी पुत्री स्वीटी कुमारी (13), रोशनी कुमारी (16), रीना कुमारी (18 ) और पुत्र अस्मित राजवंश (9) के रूप में हुई है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More