गुमला में गर्भवती नाबालिग की बेरहमी से हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

गुमला । गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार को गर्भवती नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप 19 वर्षीय युवक सुमन यादव पर है। जो नाबालिग लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ निवासी प्रेमिका पिछले एक सप्ताह से सुमन यादव के घर पर रह रही थी। वह करीब पांच माह की गर्भवती थी। हत्या के समय आरोपी युवक घर में ही मौजूद था और उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश भी नहीं की। सूचना मिलते ही रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में सुमन ने गुस्से में हत्या करने की बात कबूल की है। उसने यह भी कहा कि नाबालिग प्रेमिका को घर में रखने को लेकर उसे आत्मग्लानि हो रही थी। आरोपी की मां के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से ठीक से सो नहीं रहा था और मानसिक रूप से तनाव में था।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले में प्रेम संबंध, गर्भावस्था और सामाजिक दबाव जैसे पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस गांव वालों से पूछताछ कर घटना की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More