NEWS SAGA DESK
रांची रेल मंडल के अंतर्गत हटिया–मूरी रेलखंड पर लिए गए मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे सेवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। ब्लॉक के चलते यात्रियों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 58663/58664 एवं 58665/58666 (हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर) को आज रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा लिंक रेक की देरी से उपलब्धता होने के कारण शताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में भी संशोधन किया गया है। ट्रेन संख्या 12020 रांची–हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित समय 13:45 बजे की जगह 16:45 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की अपडेट जानकारी अवश्य ले लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
No Comment! Be the first one.