होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल: जेलर और जमादार निलंबित, शामिल कैदी शराब व GST घोटाले के आरोपी

NEWS SAGA DESK

रांची : रांची के होटवार जेल से एक वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दो कैदी फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि डांस करने वालों में एक शराब घोटाले का आरोपी विधु गुप्ता और दूसरा जीएसटी घोटाले का आरोपी विक्की भालोटिया है। यह वीडियो जेल परिसर के अंदर बने एक हॉल का बताया जा रहा है। इसमें दोनों आरोपी हाफ पैंट और टी-शर्ट में नाचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ अन्य कैदी भी मौजूद हैं, जो डांस का मजा ले रहे हैं। एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर खाना खाते हुए भी नजर आता है, जबकि बाकी लोग तालियां बजा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन पहले का है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। जेल आईजी के निर्देश पर प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार को बुधवार देर शाम निलंबित कर दिया गया। साथ ही दिनेश वर्मा को नया जेलर नियुक्त किया गया है और उन्हें तत्काल पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, होटवार जेल में रसूखदार कैदियों को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। बताया जाता है कि जेल के भीतर ऐसे कैदियों के लिए अलग वार्ड बने हुए हैं, जहाँ प्रवेश के लिए एंट्री फीस और मासिक खर्च तय है। जेल के अंदर और बाहर सक्रिय कुछ लोगों की मिलीभगत से यह सुविधा तंत्र लंबे समय से चल रहा है।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More