NEWS SAGA DESK
लातेहार : लातेहार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिला परिषद कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक संतोष कुमार सिंह को ₹65,000 रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक ने एक संवेदक से बिल पास करने के एवज में ₹1 लाख की रिश्वत की मांग की थी। संवेदक द्वारा रिश्वत देने से इनकार करते हुए मामले की सूचना पलामू एसीबी को दी गई। शिकायत के बाद डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने योजना बनाकर छापेमारी की और आरोपी को उसके आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने आरोपी के अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से लातेहार जिला परिषद कार्यालय और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
No Comment! Be the first one.