NEWS SAGA DESK
पलामू पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष समकालीन अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में 4 से 5 नवंबर के बीच पूरे जिले में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सक्रियता और बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई की। इस दौरान 60 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 61 वारंटों तथा 6 स्थायी वारंटों का निष्पादन किया गया।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य न्यायालय से निर्गत वारंटों और कुर्की आदेशों का त्वरित निष्पादन कर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना था।
पुलिस अधीक्षक, पलामू ने अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहें, ताकि फरार अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता और भी सशक्त हो सके।
No Comment! Be the first one.