बांग्लादेश ने लगातार दूसरा अंडर-19 एशिया कप जीता

News Saga Desk

दुबई। बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार मेंस अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल में भारत को 59 रन से हराया। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 198 रन बनाए, जवाब में टीम इंडिया 139 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने पिछले साल UAE को फाइनल में हराया था।

बांग्लादेश से इकबाल हुसैन इमोन और कप्तान अजिजुल हकीम ने 3-3 विकेट लिए। अल फहाद को 2 विकेट मिले। टीम से बैटिंग में रिजान हुसैन ने 47 और शिहाब जेम्स ने 40 रन बनाए। भारत से कप्तान मोहम्मद अमान ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत अंडर-19: मोहम्मद अमान (कप्तान), आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), किरण चोरमले, हार्दिक राज, चेतन शर्मा और युद्धजीत गुहा।

बांग्लादेश अंडर-19: मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), देबाशीष सरकार देबा, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, रिजान हसन, अल फहद, इकबाल हुसैन इमोन और मारुफ मृधा।

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

November 6, 2026

Read More News

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More