रांची में भाजपा का सम्मान समारोह, निकाय चुनाव के विजयी उम्मीदवारों को किया गया सम्मानित

News Saga Desk

भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यभर से आए भाजपा समर्थित निकाय चुनाव के विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर राज्य सरकार ने निकाय चुनाव गैर-दलीय आधार पर कराए, लेकिन इसके बावजूद भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में जीत हुई है। नेताओं ने कहा कि यदि चुनाव दलीय आधार पर होते तो झारखंड में भाजपा की एकतरफा जीत होती।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर उनका अपमान किया गया है। अरुण सिंह ने इसे तृणमूल कांग्रेस सरकार का ‘पाप’ बताया और कहा कि देश और बंगाल की जनता राष्ट्रपति के इस अपमान को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने इस मुद्दे पर झारखंड सरकार से भी विरोध दर्ज कराने की मांग की।

Read More News

दिगंबर जैन पंचायत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया

रांची: 7 मार्च 2026 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से...

कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची...

Read More