राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में डिप्टी लीडर बने AAP सांसद अशोक मित्तल पर ईडी की दबिश

News Saga Desk

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह ईडी की टीम ने उनके आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा के गुरुग्राम सहित करीब 8 से 9 स्थानों पर एक साथ की जा रही है। इन ठिकानों में मित्तल के साथ-साथ उनके बेटे से जुड़े परिसरों को भी शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़ी है।

बताया जा रहा है कि जांच का मुख्य फोकस लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़े कथित अनियमितताओं पर है। अशोक मित्तल इस यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं। ईडी की टीमें दस्तावेजों, बैंकिंग लेन-देन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन जांच कर रही हैं, ताकि फंड फ्लो और संभावित गड़बड़ियों का पता लगाया जा सके। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे “टिपिकल मोदी स्टाइल” बताते हुए कहा कि भाजपा चुनावी तैयारी के तहत इस तरह की कार्रवाई कर रही है। वहीं, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “पंजाब के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका करारा जवाब देंगे।”

गौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। ऐसे में उनकी नियुक्ति के कुछ ही समय बाद हुई यह कार्रवाई राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। वहीं, इस कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है।

Read More News

सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, दी शुभकामनाएं सरकारी आवास पर हुई मुलाकात, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे...

उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार...

Read More