News Saga Desk
आप पार्टी और आप के सांसद राघव चड्ढा के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। इस असर अब राघव की सुरक्षा पर पड़ने लगा है। लेकिन इसमें केंन्द्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों के अनुसार खुफिया ब्यूरो (आईबी) की खतरे की आशंका को लेकर दी गई रिपोर्ट के आधार पर राघव चड्ढा को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को जेड सिक्योरिटी कवर उस वक्त दिया है, जब पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राघव चड्डा की सिक्योरिटी को वापस ले लिया है।
आप ने छीनी सिक्योरिटी
पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से राघव चड्ढा को दी जा रही Z+ सिक्योरिटी कवर को हटा लिया गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा राघव को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने के कुछ दिनों बाद पंजाब सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है।
केंद्र से मिली सुरक्षा
अब सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अब राघव चड्ढा को केंद्र की तरफ से Z+ सिक्योरिटी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद मौजूदा खतरे की आशंका को देखते हुए उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा और यह सुरक्षा दिल्ली और पंजाब दोनों स्थानों पर उपलब्ध रहेगी। सूत्रों के अनुसार, जब तक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी नहीं होतीं, तब तक दिल्ली पुलिस को तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
No Comment! Be the first one.