News Saga Desk
गुजरात में एक 17 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी। परवेज खान पठान नमक एक युवक ने पहले एक हिन्दू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैक-मेल करना शुरू किया। आरोपी और उसके दोस्तों ने मिलकर गैंग रेप किया। एक या दो दिन नहीं बल्कि ये सिलसिला 3 साल से चल रहा था
गुजरात के खेड़ा से आई ये खबर सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं है। ये एक ऐसा सच है, जो अंदर तक हिला देता है। ज़रा सोचिए सिर्फ 17 साल की एक नाबालिग जिसे स्कूल, सपनों और भविष्य के बारे में सोचना चाहिए था वो पिछले तीन सालों से डर, धमकी और ब्लैकमेल के साए में जी रही थी।
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी है परवेज खान पठान। आरोप है कि उसने पहले लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसका भरोसा जीता और फिर उसी भरोसे को तोड़ते हुए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। और यहीं से शुरू हुआ ब्लैकमेल का वो खौफनाक खेल जहां एक मासूम लड़की को बार-बार धमकाकर उसकी ज़िंदगी को नर्क बना दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 से लेकर अब तक मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर कई बार इस नाबालिग का शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें महिर खान पठान, फैजान खान पठान, तौफीक खान पठान, अयान खान पठान, मोइन खान पठान, मारूफ खान पठान और सलमान खान पठान शामिल हैं। हालांकि, एक आरोपी साहिल पठान अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जब पीड़ित परिवार को इस अमानवीय अत्याचार का पता चला, तो उन्होंने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर खेड़ा टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। और POCSO Act के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले के एसपी विजय पटेल ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा दी गई है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस ने क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी कराया है। ताकि हर पहलू को साफ किया जा सके।
पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने रस्सी से बांधकर इलाके में घुमाया। आरोपियों की पुलिस परेड के दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र होकर इनको सख्त सजा दिलाने की मांग करते नजर आए।
No Comment! Be the first one.