West Bengal और Tamil Nadu में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जहां मुख्य मुकाबला Mamata Banerjee की टीएमसी और बीजेपी के बीच है। इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जा रहे हैं।
सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। राज्य के विभिन्न जिलों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। पहले चरण में कुल 3.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं।
वहीं, Tamil Nadu की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। इस बार मुकाबला डीएमके गठबंधन और एआईएडीएमके-एनडीए के बीच है, जबकि अभिनेता Vijay की पार्टी भी पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi और Mallikarjun Kharge ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। वहीं, निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
No Comment! Be the first one.