रांची में महिला सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठक, समग्र महिला नीति बनाने पर जोर

News Saga Desk

रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री Deepika Pandey Singh के नेतृत्व में आज रांची में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS) का सहयोग रहा।

इस बैठक में सिविल सोसाइटी, राजनीति, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली हस्तियों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से Supriya Shrinate, Chami Murmu और Chhutni Devi समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सिर्फ आजीविका (लाइवलीहुड) से जोड़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक समग्र और व्यापक महिला नीति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए ठोस नीति बनाई जानी चाहिए। साथ ही बजट में महिलाओं के लिए विशेष फंड आवंटन पर भी जोर दिया।

मंत्री ने बताया कि बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण सुझावों और बिंदुओं को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया जाएगा। इसके लिए एक कोर कमेटी गठित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इस अवसर पर Louis Marandi ने मंत्री के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

वहीं, सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी महिलाओं की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, इसलिए दोनों के विकास के लिए अलग-अलग मॉडल अपनाए जाने चाहिए।

Read More News

Read More