झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 से 28 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

News Saga Desk

India Meteorological Department के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 24 अप्रैल से मौसम में बदलाव के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। 24 से 28 अप्रैल के बीच राजधानी Ranchi समेत पलामू, धनबाद और Jamshedpur सहित 10 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश होने की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Read More News

रांची में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल, पार्षद हत्याकांड में भी था शामिल

रांची: राजधानी में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची...

स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम निष्क्रिय, इलाके में लौटी सामान्य स्थिति

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय...

Read More