नकली प्रोडक्ट्स का बढ़ता जाल,फॉरच्यून तेल की नकल से लेकर खराब खोया तक असली पहचानना मुश्किल

News Saga Desk

इन दिनों बाजार में नकली उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री तेजी से बढ़ती जा रही है, जो उपभोक्ताओं की सेहत और जेब दोनों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान तक, नकली सामान खुलेआम बेचे जा रहे हैं।

रिफाइंड ऑयल के बाजार में बड़ा नाम Fortune भी अब नकलचियों के निशाने पर आ गया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस ब्रांड के नाम पर 500 से अधिक पेटी नकली रिफाइंड तेल पकड़ा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि नकली प्रोडक्ट की पैकेजिंग इतनी मिलती-जुलती है कि आम उपभोक्ता के लिए असली और नकली में फर्क कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है।

इसी तरह एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां Dholpur से 1270 किलो बदबूदार और सड़ा हुआ खोया उत्तर प्रदेश की शादियों में सप्लाई करने के लिए लाया जा रहा था। इसे Agra में पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि खोए की हालत बेहद खराब थी और उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। फूड सेफ्टी विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस पूरे स्टॉक को नष्ट करा दिया।

ऐसे मामलों से साफ है कि मिलावटखोर और नकली सामान बनाने वाले लोग मुनाफे के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि उपभोक्ता किसी भी खाद्य उत्पाद को खरीदते और इस्तेमाल करते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग, एक्सपायरी डेट और विश्वसनीयता की अच्छी तरह जांच करें।

Read More News

रांची में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल, पार्षद हत्याकांड में भी था शामिल

रांची: राजधानी में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची...

स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम निष्क्रिय, इलाके में लौटी सामान्य स्थिति

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय...

Read More