Voting Update: बंगाल में 60% के पार मतदान, तमिलनाडु अभी पीछे

News Saga Desk

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जारी मतदान के बीच ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। भीषण गर्मी और छिटपुट हिंसा के बावजूद पश्चिम बंगाल में वोटिंग का प्रतिशत 60 के पार पहुंच चुका है, जबकि तमिलनाडु अब भी इससे नीचे बना हुआ है। जहां दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% मतदान दर्ज किया गया, वहीं तमिलनाडु में यह आंकड़ा 56.81% रहा।

चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक बंगाल के प्रमुख जिलों में मतदान इस प्रकार रहा

  • मालदा – 58.45%
  • मुर्शिदाबाद – 62.71%
  • पश्चिम वर्धमान – 60.37%
  • पश्चिम मेदिनीपुर – 65.77%
  • पूर्वी मेदिनीपुर – 62.90%
  • पुरुलिया – 59.83%
  • उत्तरी दिनाजपुर – 60.00%
  • झारग्राम – 65.31%
  • कालिम्पोंग – 59.52%
  • अलीपुरद्वार – 60.03%
  • बांकुरा – 64.58%
  • बीरभूम – 63.93%
  • कूचबिहार – 60.75%
  • दक्षिण दिनाजपुर – 63.05%
  • दार्जिलिंग – 59.81%
  • जलपाईगुड़ी – 60.84%

तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत कुछ इस तरह रहा

  • इरोड – 61.79%
  • कल्लाकुरिची – 57.15%
  • कांचीपुरम – 58.98%
  • कन्याकुमारी – 50.35%
  • करूर – 60.77%
  • कृष्णागिरी – 56.21%
  • मदुरै – 54.75%
  • मईलादुथुरई – 53.59%
  • अरियालुर – 55.18%
  • चेंगलपट्टू – 56.28%
  • चेन्नई – 54.58%
  • कोयंबटूर – 58.24%
  • कुड्डालोर – 55.13%
  • धर्मपुरी – 59.02%
  • डिंडिगुल – 59.79%

जहां बंगाल में वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली है और कई जिलों में 65% के करीब पहुंच गई है, वहीं तमिलनाडु में मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। दोपहर बाद दोनों राज्यों में आंकड़ों में और इजाफा होने की संभावना है।

Read More News

रांची में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल, पार्षद हत्याकांड में भी था शामिल

रांची: राजधानी में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची...

स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम निष्क्रिय, इलाके में लौटी सामान्य स्थिति

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय...

Read More