पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के बीच कई जगह हिंसा, बीजेपी उम्मीदवार पर हमला

News Saga Desk

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। इसी बीच राज्य के कई हिस्सों से हिंसा और झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं।

दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें चोटें आईं, जबकि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि एक बूथ पर गड़बड़ी हो रही है। जब वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने यह दावा किया कि मौके पर केंद्रीय बल मौजूद थे, लेकिन जब हमला हुआ, उस समय उनके साथ केवल उनका बॉडीगार्ड था।

अन्य जिलों में भी तनाव

  • मुर्शिदाबाद में एजेयूपी नेता हुमायूं कबीर की कार पर हमला किया गया, जहां टीएमसी और एजेयूपी समर्थकों के बीच झड़प हुई।
  • कूचबिहार के तूफानगंज इलाके में भारी भीड़ जमा होने से तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद सीएपीएफ जवानों को लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाना पड़ा।
  • इसके अलावा सिलीगुड़ी और मालदा से भी छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई हैं।

पहले चरण के मतदान के दौरान सामने आई इन घटनाओं ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Read More News

रांची में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल, पार्षद हत्याकांड में भी था शामिल

रांची: राजधानी में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची...

स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम निष्क्रिय, इलाके में लौटी सामान्य स्थिति

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित पानीपड़ा-नागुइसाई के पास स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला द्वितीय...

Read More