News Saga Desk
बंगाल के Murshidabad में चुनावी माहौल के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली। हुमायूं कबीर जब अपने क्षेत्र में बूथों का दौरा कर रहे थे, तभी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोककर विरोध जताया।
हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में दौरा करने का अधिकार है, लेकिन टीएमसी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उनके अधिकारों का हनन किया। विरोध के चलते वे मौके पर ही धरने पर बैठ गए।
इसी दौरान स्थिति और बिगड़ गई और हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव किया गया। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर तैनात केंद्रीय बलों ने पत्थरबाजों पर लाठीचार्ज किया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
No Comment! Be the first one.