राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले “आर्थिक तूफान सिर पर और प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त”

News Saga Desk

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश दौरों और प्रचार में व्यस्त हैं। आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!

रायबरेली में आयोजित “बहुजन स्वाभिमान सभा” को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में लगी हुई है।

संविधान पर लगातार हमला हो रहा है

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में लगातार संविधान पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर, वीरा पासी, महात्मा गांधी, नारायण गुरु और बसवन्ना जैसे समाज सुधारकों की विचारधारा संविधान में समाहित है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान बुद्ध, गुरु नानक और संत कबीर का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी आवाज भी संविधान में मौजूद है।

सभा के दौरान लोगों द्वारा तालियां बजाने पर राहुल गांधी ने कहा कि जब संविधान पर हमला होता है, तब लोग चुप रहते हैं, जबकि उसके बचाव के लिए आवाज उठाना जरूरी है।

महंगाई और आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना

कांग्रेस सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में देश को गंभीर महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार आम लोगों को खर्च कम करने की सलाह देती है, जबकि खुद बड़े खर्चों के साथ विदेश यात्राएं करती है।

सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों का पक्ष ले रही

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर रही है और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों से बच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार देशहित से ज्यादा चुनिंदा उद्योगपतियों को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योग समूहों के हित में काम कर रही है। राहुल गांधी ने दावा किया कि देश की आर्थिक व्यवस्था कुछ बड़े कॉरपोरेट समूहों के हाथों में सिमटती जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में आर्थिक चुनौतियां और बढ़ सकती हैं तथा सरकार इन हालात से निपटने में असफल साबित हो सकती है।

Read More News

जरूरतमंदों को मिलेगा अशियाना, रांची में आश्रयगृह का उद्घाटन, मिलेगी सुरक्षित शरण और मूलभूत सुविधाएं

रांची के रविंद्र नगर कॉलोनी, चिरौंदी बोडेया रोड में सामाजिक संस्था स्वालंबन संस्था द्वारा भारत...

सिल्ली पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन, राज्यपाल ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सिल्ली पॉलिटेक्निक में आयोजित “नेशनल हैंड्स-ऑन...

Read More