सिल्ली पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन, राज्यपाल ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश

News Saga Desk

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सिल्ली पॉलिटेक्निक में आयोजित “नेशनल हैंड्स-ऑन वर्कशॉप ऑन इंडस्ट्री ओरिएंटेड ऑटोमेशन एंड IoT सिस्टम्स (IAOT-26)” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दौर विज्ञान, तकनीक और नवाचार का है तथा Automation और IoT जैसी आधुनिक तकनीकें उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और दैनिक जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को उद्योगोन्मुख तकनीकी कौशल से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा तभी सार्थक मानी जाएगी, जब विद्यार्थियों को प्रयोग, नवाचार और व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखने का अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में Artificial Intelligence (AI), Robotics, Smart Systems और Digital Technologies का तेजी से विस्तार हो रहा है। आने वाला समय उन्हीं युवाओं का होगा, जो नई तकनीकों को सीखने, अपनाने और नवाचार करने की क्षमता रखते हैं। हाल ही में आयोजित AI Summit का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता रखता है।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड युवा शक्ति से परिपूर्ण राज्य है और यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही मार्गदर्शन, आधुनिक तकनीकी शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी तकनीक आधारित कौशल में दक्ष बनेंगे तो वे सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले भी बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “आत्मनिर्भर भारत”, “डिजिटल इंडिया”, “स्टार्टअप इंडिया” और “स्किल इंडिया” जैसे अभियानों के जरिए तकनीक और नवाचार आधारित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी कौशल आधारित और व्यवहारिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने ज्ञान और कौशल को लगातार विकसित करें। साथ ही शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों से भी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह राष्ट्रीय कार्यशाला विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी साबित होगी तथा इससे तकनीकी शिक्षा को नई दिशा मिलने के साथ उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

Read More News

जरूरतमंदों को मिलेगा अशियाना, रांची में आश्रयगृह का उद्घाटन, मिलेगी सुरक्षित शरण और मूलभूत सुविधाएं

रांची के रविंद्र नगर कॉलोनी, चिरौंदी बोडेया रोड में सामाजिक संस्था स्वालंबन संस्था द्वारा भारत...

सिल्ली पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन, राज्यपाल ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सिल्ली पॉलिटेक्निक में आयोजित “नेशनल हैंड्स-ऑन...

Read More