जरूरतमंदों को मिलेगा अशियाना, रांची में आश्रयगृह का उद्घाटन, मिलेगी सुरक्षित शरण और मूलभूत सुविधाएं

News Saga Desk

रांची के रविंद्र नगर कॉलोनी, चिरौंदी बोडेया रोड में सामाजिक संस्था स्वालंबन संस्था द्वारा भारत सरकार की स्माइल योजना के तहत आश्रयगृह का उद्घाटन किया गया। यह आश्रयगृह भिक्षावृत्ति में संलिप्त महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, ट्रांसजेंडर समुदाय एवं दिव्यांगजनों के लिए शुरू किया गया है।

उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के विशेष सचिव अभय अम्बष्ट, स्वालंबन संस्था की सचिव पुनीता राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस आश्रयगृह में जरूरतमंद लोगों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। फिलहाल यहां 50 बेड की व्यवस्था की गई है, ताकि जरूरतमंदों को सुरक्षित आवास और बेहतर देखभाल मिल सके।

मौके पर संस्था की सचिव पुनीता राय ने कहा कि स्वालंबन संस्था समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद वर्गों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य ऐसे लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

Read More News

जरूरतमंदों को मिलेगा अशियाना, रांची में आश्रयगृह का उद्घाटन, मिलेगी सुरक्षित शरण और मूलभूत सुविधाएं

रांची के रविंद्र नगर कॉलोनी, चिरौंदी बोडेया रोड में सामाजिक संस्था स्वालंबन संस्था द्वारा भारत...

सिल्ली पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन, राज्यपाल ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सिल्ली पॉलिटेक्निक में आयोजित “नेशनल हैंड्स-ऑन...

Read More