News Saga Desk
गाजियाबाद। सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार स्थित मकान पर उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चस्पा किया गया है। प्रशासन ने ढोल-नगाड़ों और लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे इलाके में मुनादी कराते हुए परिवार को 15 दिनों के भीतर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह संपत्ति असद के पिता के नाम पर दर्ज है। भले ही मकान को बेचे जाने की चर्चाएं सामने आई हों, लेकिन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के रिकॉर्ड में संपत्ति अब भी उनके नाम पर दर्ज बताई जा रही है।
रविवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया और स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।
वहीं, प्रदेश सरकार भी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आ रही है। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मृतक सूर्या प्रताप चौहान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
No Comment! Be the first one.