न्यू फराक्का में ट्रैक धंसने से उत्तर बंगाल का रेल संपर्क कटा

NEWS SAGA DESK

न्यू फराक्का में रेलवे ट्रैक धंसने से उत्तर बंगाल का रेल संपर्क टूट गया है। कई प्रमुख ट्रेनें रद्द होने से यात्री बेहाल हैं, वहीं बागडोगरा का हवाई किराया आसमान छू रहा है।

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद न्यू फराक्का रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर भूस्खलन होने से उत्तर बंगाल का रेल संपर्क टूट गया है। गुरुवार रात से ही कोलकाता को उत्तर बंगाल से जोड़ने वाला प्रमुख रेल नेटवर्क पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दार्जिलing मेल, गौर एक्सप्रेस और कंचनकन्या एक्सप्रेस जैसी प्रमुख और लंबी दूरी की ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल में लगातार

रेल सेवाएं बाधित होने का सीधा असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा है, जिससे कोलकाता से बागडोगरा जाने वाली उड़ानों का किराया अचानक कई गुना बढ़ गया है।

न्यू फराक्का में भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द

भारी बारिश के चलते न्यू फराक्का के पास रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी धंसने के कारण रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। इसके चलते सियालदह-हल्दीबारी दार्जिलिंग मेल, कंचनकन्या एक्सप्रेस, गौर एक्सप्रेस और सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी इन्फैंट्री एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटरियों से मलबा हटाने और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से अगले दिन भी कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। फिलहाल केवल उत्तर बंगाल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग (बोंडेल-कटवा-अजीमगंज-न्यू फराक्का) से चलाया जा रहा है।

इसे भी देखें...बंगाल की खाड़ी का असर! झारखंड में 2-3 दिन तक बारिश का अलर्ट | News Saga

यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें और हवाई यात्रा हुई बेहद महंगी

ट्रेनें अचानक रद्द होने से पर्यटकों और अपने घर लौट रहे यात्रियों की योजनाएं पूरी तरह बिगड़ गई हैं। ट्रेनों का विकल्प तलाश रहे यात्रियों के लिए अब हवाई सफर भी काफी खर्चीला साबित हो रहा है। कोलकाता से बागडोगरा के लिए उड़ानों की मांग अचानक बढ़ने के कारण एयरलाइंस कंपनियों का किराया आसमान छूने लगा है। इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानों का किराया सामान्य दरों से काफी अधिक 8,500 रुपये से लेकर 15,000 रुपये प्रति टिकट तक पहुंच गया है।

Read More News

एशियाई खेलों से पहले निशानेबाजों के लिए भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे अंतिम तैयारी शिविर

एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजों के अंतिम तैयारी शिविर भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे। जानें...

Read More