सुप्रिया सुले ने डॉ. निशिकांत दुबे संग किए बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

NEWS SAGA DESK

जन्माष्टमी पर महाराष्ट्र सांसद सुप्रिया सुले ने गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे संग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशिष्ट अतिथियों का आगमन हुआ। महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले ने गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और उनके परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। दोनों जन प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर में प्रवेश किया और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

पुश्तैनी पुरोहित ने कराया संकल्प और गर्भगृह में हुआ जलाभिषेक

बाबा मंदिर प्रांगण पहुँचने के बाद सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और सुप्रिया सुले को सर्वप्रथम माता काली मंदिर प्रांगण ले जाया गया। वहाँ डॉ. निशिकांत दुबे के पुश्तैनी पुरोहित प्रमोद सिंगारी ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों नेताओं को पूजा का संकल्प कराया। इसके बाद दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों के कड़े घेरे में उन्हें फिलपाया मार्ग से बाबा मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया, जहाँ दोनों सांसदों ने भगवान भोलेनाथ का वैदिक रीति-रिवाज से पूजन और जलार्पण किया। पूजा संपन्न करने के पश्चात उन्होंने मां काली के समक्ष भी माथा टेका।

इसे भी देखें...झारखंड में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 36 मामले सामने आए, बच्चों में भी संक्रमण | News Saga

बाबा के दर्शन से मिली मन को असीम शांति: सुप्रिया सुले

मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम में यह उनका पहला आगमन है और उन्हें सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के सौजन्य से भगवान शिव की पूजा करने का पावन सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सुप्रिया सुले ने कहा कि बाबा के दिव्य दर्शन से उनके मन को असीम शांति मिली है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से देश और राज्य में सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की प्रार्थना की।

Read More News

एशियाई खेलों से पहले निशानेबाजों के लिए भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे अंतिम तैयारी शिविर

एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजों के अंतिम तैयारी शिविर भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे। जानें...

Read More