देवघर में 19 से 21 सितंबर तक राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें संताल परगना के छह जिलों के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
झारखंड की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से नेहरू कप हॉकी में संताल की एंट्री के साथ एक बड़े राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य आयोजन देवघर जिले में 19 से 21 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC), रांची द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में संताल परगना प्रमंडल के युवा हॉकी खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी खेल क्षमता और प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

15 समितियों के कंधों पर आयोजन की कमान
प्रतियोगिता के सुचारू और सफल संचालन के लिए जेइपीसी की ओर से कुल 15 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। 3 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश के तहत गठित इन समितियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें आयोजन समिति, आवासन, भोजन, चिकित्सा, परिवहन, ग्राउंड, लेखा, लॉजिस्टिक एवं खेल उपकरण वितरण तथा तकनीकी एवं ज्यूरी ऑफ अपील समिति शामिल हैं। आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मियों को निर्धारित समय पर स्थल पर योगदान देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी देखें...रेनकोट-हेलमेट में आए बदमाश, हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप लूटी | News Saga
संताल परगना के 6 जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में संताल परगना प्रमंडल के छह प्रमुख जिलों—देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हालांकि, जेइपीसी के कार्यालय आदेश में जिलेवार खिलाड़ियों की सटीक संख्या का विवरण जारी नहीं किया गया है, लेकिन सभी छह जिलों की भागीदारी से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
No Comment! Be the first one.