पलामू में कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग

News Saga Desk

पलामू। पलामू के पूर्व मध्य रेलवे के मोहम्मदगंज स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय ने आग की सूचना तुरंत मालगाड़ी के चालक को दी। ट्रेन को तुरंत रोका गया और स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्टेशन मास्टर ने बताया कि कोयला लदी इस मालगाड़ी के 7वें डिब्बे में आग लगी थी। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर आग फैल जाती, तो करोड़ों रुपये के कोयला और ट्रेन को भारी नुकसान हो सकता था। आग बुझाने के बाद मालगाड़ी के प्रभावित डिब्बे को अन्य डिब्बों से अलग कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन के सभी डिब्बों की जांच की गई। सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की वजह से ट्रेन और कोयला को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। मौके पर मौजूद कर्मियों ने भी आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More