लगातार चार बार विधायक बने निरल पूर्ति को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मझगांव विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

NEWS SAGA DESK

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मझगांव विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा की चयन समिति ने उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमति जताई है। उन्हें 22 नवंबर को आयोजित स्थापना दिवस समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उत्कृष्ट विधायक के नाम पर फैसला लेने के लिए शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित समिति के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में विधायकों के संसदीय प्रदर्शन और निर्धारित मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद निरल पूर्ति के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई

निरल पूर्ति पश्चिम सिंहभूम जिले की मझगांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह लगातार चार बार इस क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। उनके संसदीय योगदान को देखते हुए इस बार उन्हें विधानसभा के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुना गया है।

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर हर साल एक विधायक को उनके बेहतर संसदीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इस चयन में सदन की कार्यवाही में विधायक की सक्रियता, जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने की क्षमता, विधायी कार्यों में भागीदारी और संसदीय नियमों व मर्यादाओं के पालन जैसे पहलुओं को प्रमुखता दी जाती है।

इस सम्मान का मकसद जनप्रतिनिधियों को सदन में अधिक सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने के लिए प्रेरित करना भी इसका उद्देश्य है।

Read More News

रांची रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी का एक्शन: गिरिडीह में पूर्व सीओ शैलेश कुमार के आवास पर छापेमारी, 5 घंटे चली जांच

रांची रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में एसीबी की गिरिडीह में छापेमारी। पूर्व सीओ शैलेश...

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बिरहोर परिवारों की बदली जिंदगी, 8 परिवारों को मिला पीएम जनमन आवास

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं...

लालू यादव परिवार संग गोपालगंज पहुंचे, बरगछिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी समर्थकों की भीड़

लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ गोपालगंज के बरगछिया गांव पहुंचे। राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य भी...

Read More