बिहार के आरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी संगीत जगत के चर्चित गायक टुनटुन यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भोजपुर पुलिस ने गानों के माध्यम से जातिगत वर्चस्व, रंगदारी और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में टुनटुन यादव समेत कुल 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
NEWS SAGA DESK

इस कार्रवाई के बाद भोजपुरी संगीत जगत में हलचल तेज हो गई है। मामले का खुलासा भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोप है कि कुछ गानों के जरिए जातिगत दबदबे और आपराधिक गतिविधियों को महिमामंडित करने की कोशिश की गई। पुलिस का मानना है कि इस तरह की सामग्री सामाजिक माहौल को प्रभावित कर सकती है और समाज में तनाव बढ़ा सकती है।
फिलहाल इस मामले में टुनटुन यादव समेत 45 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब इस मामले पर सबकी नजरें टिकी हैं। हालांकि, आरोपों की वास्तविकता और मामले में संबंधित लोगों की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
No Comment! Be the first one.