रांची उपायुक्त ने ठंड को देखते हुए शहरी क्षेत्र का किया भ्रमण

News Saga Desk

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार देर रात ठंड को देखते हुए रांची शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को देखते हुए निगम के सभी आश्रय गृहों में बेड, कंबल, पेयजल इत्यादि की बेहतर इंतजाम के साथ तमाम व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिए। साथ ही सड़कों पर रात्रि में गुजर बसर कर रहे व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन वृहद स्तर पर चलाते हुए निकटतम आश्रय गृह में शिफ्ट करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया। इस दौरान अपर प्रशासक रांची नगर निगम संजय कुमार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More