HMVP वायरल को लेकर झारखंड अलर्ट

News Saga Desk

रांची। चीन में फैला ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) झारखंड के काफी करीब आ चुका है। कोलकाता में एक मामला सामने आया है। वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए झारखंड अलर्ट मोड में आ गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट भी सजग हो गया है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स सहित राज्य के सदर अस्पतालों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

रिम्स में जल्द शुरू होगी जांच

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की वजह से राज्य में आपाधापी न मचे, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। रिम्स माईक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी प्रो. डॉ मनोज कुमार के मुताबिक एचएमपीवी जानलेवा नहीं है पर सर्तक रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वायरस की बढ़ती चिंता को देखते हुए रिम्स में जांच की व्यवस्था की जा रही है। रिम्स में जल्द ही जांच शुरू कर दिया जाएगा।

खरीदे जाएंगे टेस्ट किट

फिलहाल जांच मशीन और किट का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही एनआईवी, पुणे से चीजें उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके लिए एनआईवी, पुणे को चिट्‌ठी लिखी गई है। रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार इसकी गहन निगरानी की जा रही है। इससे निपटने को लेकर राज्य पूरी तरह तैयार है। वहीं जमशेदपुर के एमजीएमसीएच जमशेदपुर में भी जांच शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More