जल्द हो सकता है झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव

News Saga Desk

रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नई कमिटी के गठन के लिए जल्द ही चुनाव हो सकते हैं। रविवार को काउंसिल की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की तिथि निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि आगामी 15 दिनों के भीतर जेनरल बॉडी (जीबी) की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

चुनाव की तैयारियां पूरी

चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदाता सूची का निर्माण पहले ही कर लिया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो। रविवार को हुई बैठक में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, प्रवक्ता संजय विद्रोही, गोपेश्वर झा, धर्मेंद्र प्रसाद, मृत्युंजय श्रीवास्तव, राम सुभाग सिंह, परमेश्वर मंडल, अनिल महतो, बालेश्वर सिंह, अमर सिंह, अबदुल कलाम रशीदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

अब सभी की नजरें जेनरल बॉडी की बैठक पर टिकी हैं, जहां चुनाव अधिकारी नियुक्ति और तारीख की घोषणा की जाएगी। यह चुनाव झारखंड की वकालत जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे नई नेतृत्व समिति का गठन होगा, जो वकीलों के हितों और काउंसिल की नीतियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।


Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More