‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की लीड एक्ट्रेस संचिता बासु पहुंची रांची

News Saga Desk

रांची। डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह अब तक की सबसे ज्यादा सब्सक्राइब की जाने वाली सीरीज बन गई है। शो की दिलचस्प कहानी और किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज को जबरदस्त सफलता मिल रही है। इस सीरीज में शान्विका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संचिता बासु को लोग खास तौर पर पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। इस तरह शो की सफलता में उनका योगदान अहम रहा है।

इस उपलब्धि के जश्न के रूप में शो के निर्माता और क्रिएटर सचिन पांडे और अभिनेत्री संचिता बासु रांची पहुंचे। उन्होंने यहां के दर्शकों को धन्यवाद देते हुए सीरीज की सफलता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही। रांची में अपने दौरे के दौरान उन्होंने शो के प्रशंसकों से मुलाकात की। साथ ही शो के पीछे की दिलचस्प कहानियों और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान संचिता बासु ने अपने अनुभव को खास बताते हुए कहा कि रांची में रहना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहां के दर्शकों का प्यार और उत्साह मेरे दिल के बहुत करीब है। ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की यात्रा मेरे लिए बहुत खास रही है। अब जब दर्शक इस शो से जुड़ रहे हैं, तो मुझे अपार संतुष्टि हो रही है।वहीं, निर्माता सचिन पांडे ने भी शो की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस शो ने दर्शकों के दिलों को छुआ है। यह कहानी भारतीय संवेदनाओं से जुड़ी है। इसने वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। रांची में मिले अपार समर्थन ने हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ सिर्फ डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस दौरान उन्होंने दर्शकों को शो को देखने का आग्रह किया। इस सीरीज की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जब एक कहानी दर्शकों से जुड़ती है। तो वह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक घटना बन जाती है।


Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More