सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
NEWS SAGA DESK:
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग पदों पर कुल 2,536 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 7 अक्टूबर 2026 तक का समय है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
12वीं पास होना जरूरी
SSC CHSL भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता में कुछ अंतर हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।
18 से 27 साल तक उम्र
आयु सीमा की बात करें तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना तय कटऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी। वहीं, SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें
रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें
अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें
जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांच लें. इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें
भविष्य के लिए आवेदन की पेज का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट रख लें
No Comment! Be the first one.