News Saga Desk
Koderma के रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे की अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास धुआं फैल गया।
जिस समय आग लगी, उस वक्त पार्किंग में लोगों की आवाजाही बेहद कम थी, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि शुरुआती समय में आग तेजी से फैलने लगी थी, जिससे रेलवे के केबल, खड़ी बसों और कारों को भारी नुकसान होने की आशंका पैदा हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाला जा सका।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
No Comment! Be the first one.