राज्यसभा चुनाव: विधानसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- सभी दलों के विधायकों का मिलेगा समर्थन
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच निर्दलीय प्रत्याशी Parimal Nathwani बुधवार को विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्हें सभी दलों के विधायकों का समर्थन मिलेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें कितने मत प्राप्त होंगे, इसका पता मतगणना के बाद ही चलेगा।
Jharkhand Rajya Sabha Elections: NDA और इंडिया गठबंधन दोनों ने किया जीत का दावा, मतदान के बीच बढ़ी सियासी सरगर्मी
झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान के बीच NDA समर्थित परिमल नाथवानी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बैजनाथ राम व प्रणव झा ने जीत का दावा किया। दोनों खेमों के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर जताया भरोसा।
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, पुलिस-जनता समन्वय पर जोर
पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के डुरुआ गांव में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी Kishore Kaushal और लातेहार के एसपी Kumar Gaurav ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं।
सुदेश महतो ने की आरएसएस पर हुए हमले की निंदा, पेट्रोल बम हमले को बताया लोकतंत्र पर प्रहार
आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले को अत्यंत निंदनीय
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
NEWS SAGA DESK खूंटी :- सामाजिक कार्यकर्ता Dilip Mishra ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर खूंटी सहित झारखंड के सभी जिलों में 15 से 20 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनात रहने से पुलिसकर्मियों के स्थानीय लोगों के साथ निकट संबंध विकसित हो जाते हैं, जिससे प्रशासनिक निष्पक्षता और कार्यकुशलता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्थानांतरण प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। दिलीप मिश्रा ने यह भी कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं में असमानता है। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से तैनात कर्मियों को सिटी अलाउंस और अन्य आर्थिक लाभ नहीं मिल पाते, जिससे उनके मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मुख्य सचिव और वित्त विभाग के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य के अन्य विभागों में तीन वर्ष से अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापित कर्मियों के स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है, लेकिन पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही जगह कार्यरत कर्मियों के मामले में ऐसी पहल नहीं दिखती। पत्र में उन्होंने राज्य सरकार से पुलिस विभाग में भी समान और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी और निष्पक्ष बन सकेगी।
“UGC-NET JUNE 2026” का आयोजन आयोजन राँची के 06 उप केन्द्रों पर किया जाना है।
श्री कुमार रजत, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बि०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी किया यह निषेधाज्ञा दिनांक-22.06.2026 से दिनांक 30.06.2026 के प्रातः 06.00 बजे से अपराह्न 09.00 बजे तक प्रभावी रहेगा महानिदेशक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के पत्रांक-E-/001/EXAM-I/UGC NET JUNE/2026-ΝΤΑ, से प्राप्त सूचनानुसार “UGC-NET JUNE 2026” का आयोजन आयोजन राँची के 06 उप केन्द्रों पर किया जाना है। इन परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था, राँची के आदेश द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। फिर भी ऐसी आशंका है कि परीक्षा में संलग्न छात्र, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं, जिसको लेकर श्री कुमार राजत, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बि०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी किया गया [17:19, 17/6/2026] +91 96936 03944: यह निषेधाज्ञा दिनांक-22.06.2026 से दिनांक 30.06.2026 के प्रातः 06.00 बजे से अपराह्न 09.00 बजे तक प्रभावी रहेगा। परीक्षा केन्द्र का नामः (1) RAM TAHAL CHOUDHARY INSTITUTE OF TECHNOLOGY, ANANDI ORMANJHI BLOCK CHOWK, RANCHI (2) OXFORD PUBLIC SCHOOL, RANCHI,OLD HB ROAD, PRAGATI PATH, RANCHI (3) ION DIGITAL ZONE, (IDZ) TUPUDANA, THREE EYE TECH 52 P 53 TUPUDANA INDUSTRIAL AREA, NEAR PREMSONS MOTOR, TUPUDANA, RANCHI (4) ARUNUMA TECHNICAL, SERVICES PVT.LTD, PRAGATI PATH, ROAD NO.6 SAMLONG. LOWER CHUTIA, NEAR GANESH NURSING HOME, RANCHI. (5) ICUBE DIGITAL, NEAR MEDANTA HOSPITAL, CAFETERIA BUILDING, IRBA RANCHI. (6) FUTURE BRIGHT, DEEP VIHAR, PUNDAG ROAD, ARGORA, RANCHI LANDMARK: NEAR PEARL CREST APARTMENT, RANCHI आरएसएस प्रांत कार्यालय पर बमबारी की घटना अत्यंत गंभीर, एनआईए से जांच कराई जाए – संजय सेठ संघ कार्यालय पर हमला चिंतनीय, सुरक्षा सुनिश्चित कर, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद श्री संजय सेठ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत मुख्यालय, रांची पर देर रात हुई बमबारी की घटना को सुनियोजित साजिश करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संगठन पर हमला नहीं, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को चुनौती देने का गंभीर प्रयास है। श्री सेठ ने कहा कि ईश्वर की कृपा रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस प्रकार की घटना अत्यंत चिंताजनक है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिससे अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही संघ कार्यालय की सुरक्षा तत्काल सुदृढ़ करने को भी कहा है। श्री सेठ ने इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना किसी बड़े षड्यंत्र और संगठित आपराधिक अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधि का हिस्सा प्रतीत होती है। इसलिए इसकी निष्पक्ष, गहन एवं समयबद्ध जांच एनआईए से कराई जानी चाहिए, ताकि घटना के पीछे शामिल सभी साजिशकर्ताओं और उनके नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तत्काल लागू की जाए।
राज्यसभा चुनाव: एनडीए विधायकों का मॉक पोल प्रशिक्षण, परिमल नाथवानी की जीत का दावा
झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव से ठीक पहले रांची के रेडिशन ब्लू
AIIMS में दिव्यानी लिंडा के भाई से मिले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज AIIMS नई दिल्ली के JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा के भाई शिवा से मुलाकात की, जिनका वहां इलाज चल रहा है। एक गंभीर दुर्घटना और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण शिवा पिछले चार वर्षों से बिस्तर पर हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए, माननीय मंत्री ने बेहतर इलाज के लिए AIIMS में उनके भर्ती होने की व्यवस्था की थी। दौरे के दौरान, उन्होंने शिवा और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उनकी सेहत व सुधार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने AIIMS नई दिल्ली के JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख और ऑर्थोपेडिक्स के प्रोफेसर डॉ. कामरान फारूक से भी मुलाकात की और चल रहे इलाज व रिहैबिलिटेशन प्लान पर चर्चा की। इस दौरे के दौरान पूर्व सांसद (राज्यसभा) श्री अजय मारू भी मौजूद थे।
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले की आखिरी रात:किसी के आंगन चांदनी, किसी के हिस्से अंधेरा
झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले की आखिरी रात राजनीतिक गतिविधियों और रणनीतियों के नाम रही। जहां कुछ दल और उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए, वहीं कई नेताओं और खेमों में अनिश्चितता और बेचैनी का माहौल बना रहा। सियासी गणित, जोड़-तोड़ और वोटों की रणनीति के बीच राज्यसभा चुनाव ने राजनीतिक गलियारों में रोमांच बढ़ा दिया है। मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई, जिसमें 54 विधायक शामिल हुए. हालांकि स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो और माले विधायक अरूप चटर्जी बैठक में नहीं पहुंचे, लेकिन दोनों ने गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में मतदान का भरोसा दिया. बैठक के दौरान हुए मॉक पोल में बैद्यनाथ राम को 29 और प्रणव झा को 27 वोट मिले. इस नतीजे ने चुनावी चर्चाओं को और तेज कर दिया है. बुधवार शाम मुख्यमंत्री आवास में एक और बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा. कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने के लिए प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद, सांसद नासिर हुसैन और पर्यवेक्षक अजय शर्मा रांची में कैंप कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी रांची पहुंचने की संभावना है. राज्यसभा चुनाव में पोलिंग और काउंटिंग एजेंटों की भी घोषणा कर दी गई है. कांग्रेस, जेएमएम, राजद और भाजपा ने अपने-अपने एजेंट तय कर लिए हैं. चुनावी जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, अमान्य मतदान या अनुपस्थिति जैसे फैक्टर आखिरी समय में समीकरण बदल सकते हैं. इन सबके बीच सबसे ज्यादा सुकून झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम के खेमे में दिखाई दे रहा है. विधानसभा का मौजूदा गणित उनके पक्ष में माना जा रहा है. वहीं दूसरी सीट के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़, रणनीति और सतर्कता का दौर जारी है. अब सबकी नजर गुरुवार को होने वाले मतदान और उसके नतीजों पर है. तब पता चलेगा कि यह रात किसके आंगन में चांदनी लेकर आई और किसके हिस्से अंधेरा छोड़ गई.